Monday, February 27, 2012

बेटी बचाओ अभियान

 सोजत रोड
कलेक्टर नीरज के पवन ने जिले में सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जिले में प्रत्येक गर्भवती महिला का प्रसव चिकित्सालय में हो यह सुनिश्चित करना संबंधित क्षेत्र की एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनी की होगी। मातृ व शिशु रक्षा के लिए सभी को सजग व जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करना होगा। कलेक्टर मंगलवार को समीप के आलावास गुरुकुल में शनिधाम ट्रस्ट के प्रणेता महामंडलेश्वर दाती मदन महाराज राजस्थानी के सानिध्य में जिला प्रशासन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, परिवार कल्याण विभाग पाली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आंगनबाड़ी, एएनएम व आशा सहयोगिनियों के संगम 2011 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर इन लोगों ने जिले में सुरक्षित प्रसव करने का संकल्प भी लिया।
अस्पताल में कराएं प्रसव: पवन ने कहा कि उनके पास पूरे जिले की गर्भवती महिलाओं की पूरी सूची है।
गत तीन माह में 600 महिलाओं का प्रसव घर पर ही हुआ, यह संबंधित क्षेत्र की महिला कार्यकर्ताओं की कमी को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसा होता है, तो अवश्य कार्रवाई की जाएगी।
दाती संकटमोचन योजना की जानकारी दी : कलेक्टर ने बताया कि अत्यधिक मुश्किल परिस्थितियों में प्रसव के लिए कोई महिला जूझ रही है, उसे समय पर जो कार्यकर्ता या आम नागरिक चिकित्सालय पहुंचाता है, उसे दाती संकट मोचन योजना के तहत 11000 रुपए का नगद पुरस्कार शनिधाम ट्रस्ट द्वारा दिया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य हर हाल में मां व बच्चे को बचाना है।
सेवा कार्य जारी रहेगा : समारोह में राजस्थानी ने कहा कि जिले में शनिधाम ट्रस्ट द्वारा शुरू किया गया सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। भविष्य में कई अन्य योजनाएं भी लाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि नवंबर माह तक 101 गरीब कन्याओं का विवाह किया जाएगा, साथ ही अनाथ, असहाय व निर्धन बालिकाओं की शिक्षा के लिए गुरुकुल के द्वार हमेशा खुले हैं। कोई गरीब छात्रा घर पर रहकर ही अध्ययन करना चाहे तो शनिधाम ट्रस्ट उसके शिक्षण का पूरा खर्चा उठाने को तैयार है।
नवाचार मार्गदर्शिका का विमोचन : बेटी बचाओ अभियान को लेकर प्रकाशित 'नवाचार मार्गदर्शिका 2011Ó का विमोचन कलेक्टर, दाती महाराज एवं एसडीएम सोजत भागीरथ विश्नोई सहित अधिकारियों ने किया।

No comments:

Post a Comment