Saturday, March 3, 2012

कल मनाएंगे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

जिला प्रशासन एवं शनिधाम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 5 मार्च को मनाया जाएगा। हालांकि महिला दिवस 7 मार्च को है, लेकिन इस दिन होली होने के कारण यह दिवस पहले ही मनाया जाएगा। मुख्य समारोह लोढ़ा बाल निकेतन स्कूल में सुबह 11 बजे आयोजित होगा। महिला सशक्तीकरण की जिला कार्यक्रम संयोजक रंजना कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर नीरज कुमार पवन करेंगे तथा मुख्य अतिथि शनिधाम ट्रस्ट के प्रणेता महामंडलेश्वर दाती मदन महाराज राजस्थानी होंगे। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए राष्ट्रीय महिला सशक्तीकरण अभियान टीम की सदस्य मीनाक्षी राठौड़, पोरोमिता मजूमदार व चंद्रशेखर भी पाली आएंगे। कार्यक्रम में जिले की चुनिंदा 150 ग्राम पंचायतों की नवचयनित महिला ग्राम समन्वयक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी, मिशन पूर्णशक्ति तथा शनिधाम ट्रस्ट से लाभान्वित महिलाएं हिस्सा लेंगी।
शनिधाम की टीम जाएगी दिल्ली
राष्ट्रीय स्तर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की अध्यक्षता में आयोजित होगा। इसमें सम्मिलित होने के लिए शनिधाम ट्रस्ट की मिशन पूर्ण शक्ति टीम भी भाग लेगी।

No comments:

Post a Comment