Tuesday, May 31, 2011

शनिधाम ने कन्यादान के लिए उपलब्ध कराया जरूरी सामान


दूर हुई चिंता, खिला चेहरा

अपनी बेटियों के हाथ पीले करवाने को लेकर हर वक्त चिंतित रहने वाले उन जरूरतमंद लोगों के लिए रविवार किसी खुशियों भरी सौगात से कम नहीं था। जिला प्रशासन के सहयोग और शनिधाम ट्रस्ट की ओर से बेटियों के विवाह के लिए मिली सहायता से उनके चेहरेखिल उठे।

रविवार को डिस्ट्रिक्ट क्लब में आयोजित समारोह में शनिधाम ट्रस्ट के प्रणेता महामंडलेश्वर दाती मदन राजस्थानी, कलेक्टर नीरज कुमार पवन तथा एडीएम हरफूलसिंह यादव की मौजूदगी में 21 कन्याओं को कन्यादान का सामान तथा गरीब कार्ड में चयनित परिवारों को दस-दस किलो गेहूं का वितरण किया गया। इस मौके पर शनिधाम की निदेशिका मां श्रद्धा, अंबालाल वागोरिया, सोहन चंदेल, नरेश ओझा, राकेश गुप्ता, डॉ. देवेंद्र चौधरी, प्रवेश जैन, अंबालाल माली, त्रिलोक चौधरी, डॉ. मनोज पंवार, मोतीलाल मेवाड़ा सहित कई जने उपस्थित थे।
सेवा से ही होता है मानव जीवन सफल : दाती : समारोह में महामंडलेश्वर दाती मदन राजस्थान ने कहा कि बड़ी मुश्किलों से हमें मानव जीवन मिला है, यदि उसका सदुपयोग नहीं हुआ तो फिर हमें 84 लाख योनियों ने होकर गुजरना पड़ेगा। यदि सेवा और परोपकार के माध्यम से मानव जीवन व्यतीत करे तो हर बार मानव जन्म ही प्राप्त होगा। उन्होंने धन होने के बावजूद दान नहीं करने वालों को गरीब बताया। उन्होंने गरीब जनों को अपना परिवार बताते हुए कहा कि वे इस परिवार की सहायतार्थ हर पल तत्पर रहेंगे। कलेक्टर नीरज कुमार पवन ने कहा कि शनिधाम के कार्यों की पूरे राज्य में प्रशंसा की जा रही है।



DAATI SUMANGALA





DAATI SUMANGALA




DAATI SUMANGALA




DAATI SUMANGALA





DAATI SUMANGALA





DAATI SUMANGALA




DAATI SUMANGALA



Tuesday, May 10, 2011

कन्याओं के विवाह के लिए दी सहायता


क्षेत्र के सात जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के विवाह का जिम्मा शनि धाम ट्रस्ट के संस्थापक महामंडलेश्वर दाती मदन महाराज राजस्थानी ने उठाया है।  उन्होंने सोमवार को आलावास गुरुकुल में इन परिवारों को आवश्यक सामग्री मुहैया कराई। इन परिवारों की चिंताओं को दूर करते हुए कन्या के लिए कपड़े, गहने, बर्तन व बारातियों की आवभगत के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर शनिभक्त देवेंद्र चौधरी, राकेश गुप्ता, अनिल शर्मा,  मां श्रद्धा, बड़ा गुड़ा सरपंच इंद्र सिंह रावत, जब्बर सिंह आदि उपस्थित थे।

इनको मिला सहारा : शनि धाम द्वारा रेंदड़ी निवासी रामदास की पुत्री, बड़ा गुड़ा निवासी नेमनाथ की पुत्री पपली देवी व इंद्रा देवी, बासनी किरवाडिय़ां निवासी लालाराम की पुत्री कौशल्या, आलावास निवासी मोहनलाल की पुत्री पद्मा, हिंगावास निवासी मनोहरलाल की पुत्री रेखा की सहायता की गई। प्रत्येक कन्या  को बिछिया, पायजेब, अगूंठी, नथ, चूडिय़ां, 5 वेश व साडिय़ां,  पांच हजार रुपए नगदी समेत घरेलू उपयोग की वस्तुएं मुहैया कराई गईं। 

शिवलाल को मिली ट्राइसाइकिल
बीमारी के चलते चलने-फिरने में परेशानी उठा रहे देवली हुल्ला निवासी शिवलाल की हालत महामंडलेश्वर से देखी नहीं गई। उन्होंने शिवलाल को आलावास गुरुकुल में सोमवार को ट्राइ साइकिल सुपुर्द किया, साथ ही इक्कीस सौ रुपए की नगद राशि भी दी। ग्रामीणों द्वारा परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताए जाने पर उन्होंने इस परिवार को गेहूं भी मुहैया कराया, साथ ही भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यदि परिवार को जरूरत हो तो वह प्रतिमाह आलावास गुरुकुल आकर गेहूं ले जा सकता है।


खिल उठे बेटियों के चेहरे


यह दी सामग्री
कलेक्टर की प्रेरणा से शनिधाम ट्रस्ट के प्रणेता दाती मदन महाराज की ओर से हर लड़की को पलंग, बिस्तर, कुर्सियां, संदूक, पायल, बिछुआ, नाक का लौंग तथा साढ़े सात हजार रुपए रोकड़ दिए गए। विवाह के बाद वर-वधु को गृहस्थी चलाने में किसी प्रकार की समस्या नहीं आए, इसके लिए शनिधाम ने सौ किलो गेहूं, दस किलो दाल, लाल मिर्च, हल्दी, चीनी सहित घर में काम आने वाली लगभग 40 वस्तुएं भी दी गईं।
निर्धनता के चलते जिन अभिभावकों को अपनी बेटी के हाथ पीले करने की चिंता सता रही थी, वे रविवार को काफी खुश नजर आए। यह खुशियां उनके द्वार खुद चल के आईं। इसका माध्यम बना प्रशासन और शनिधाम ट्रस्ट। डिस्ट्रिक्ट क्लब में रविवार को दाती सुमंगला योजना की कड़ी में सर्वधर्म शुभ विवाह सम्मेलन के तहत शनिधाम की ओर से ना केवल बेटियों की शादी में काम आने वाला सामान दिया गया, बल्कि शादी के बाद रोजगार संबंधी सहायता का आश्वासन मिलने पर उनकी खुशी और ज्यादा बढ़ गई। इस दौरान शनिधाम ने 25 कन्याओं को कन्यादान का सामान दिया। तीन माह के भीतर शनिधाम 108 कन्याओं का कन्यादान करेगा। 

जो कुछ है इन बेटियों का है :
दाती : दाती मदन महाराज ने कहा कि उनके पास जो कुछ है वह मातृ शक्ति की दुआओं की बदौलत ही है। बेटा ही ...
यदि बेटियों की शादी कराने में वे सहयोग करते है तो इसे अपना सौभाग्य मानते हैं। उन्होंने कहा कि जो अपनी बेटी के हाथ पीले करने में असमर्थ है, वह अभिभावक कभी गरीब नहीं हो सकता,  योंकि गरीब तो वह है जो समर्थ होने के बावजूद किसी की सहायता करने का मानस नहीं रखता। उन्होंने शादी के बाद भी कन्याओं को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए रोजगार उपल ध कराने का आश्वासन भी दिया। कले टर नीरज कुमार पवन ने कहा कि प्रशासन की पहल पर शनिधाम ट्रस्ट ने गरीब बेटियों की शादी कराने का पुण्य कार्य हाथ में लिया है जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि गरीब बिटिया की शादी में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सभापति केवलचंद गुलेच्छा ने शनिधाम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए हर संभव मदद के लिए तत्पर रहने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में  मां श्रद्धा, राकेश गुप्ता, डॉ. एमएच चौधरी, किशोरीलाल गुप्ता, डॉ. देवेंद्र चौधरी, नरेश ओझा, अंबालाल वागोरिया, सोहन चंदेल, डॉ. प्रवेश जैन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।   
चार कन्याओं को हाथों हाथ सामग्री : शनिधाम की ओर से रविवार को 21 कन्याओं को सामग्री देने का कार्यक्रम निर्धारित कर रखा था। सामान भी उनके हिसाब से लाया गया, लेकिन कार्यक्रम के दौरान 4 कन्याओं के अभिभावक और आ गए और सहायता की गुहार की। इस पर दाती मदन महाराज ने इन कन्याओं के लिए सामग्री हाथों हाथ मंगवाई।